Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अल-कायदा को मदद पहुंचा रहे हैं एशियाई सटोरिए

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन पुलिस और स्कॉटलैंड यार्ड जैसी एजेंसियों ने ब्रिटेन की गुप्तचर संस्थाओं को सचेत कर दिया है। पत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एशियाई सटोरिए, जिनका एक बड़ा तबका पाकिस्तान से जुड़ा है किसी न किसी रूप में आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं।

पत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "पाकिस्तान का कट्टरपंथी समुदाय वहां के अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा हुआ है। अंडरवर्ल्ड के लोगों का सट्टेबाजी में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इस आधार पर यह अंदेशा बना हुआ है कि एशियाई सटोरिए, खासकर पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड के लोग अपनी अवैध कमाई से अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं।"

पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि क्रिकेट सट्टेबाजी में दुबई और मध्य पूर्व के अन्य शहरों में अड्डा बनाए बैठे पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड के लोगों के शामिल होने के सबूत मिले हैं। ये लोग भारत सहित कई देशों में हमले और तोड़फोड़ की वारदातों में शामिल रहे हैं। ऐसे में इनके द्वारा अल-कायदा जैसे संगठन को आर्थिक मदद पहुंचाने की बात को स्वीकार किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+