भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में (लीड-6)
भारतीय टीम ने 13 रन के कुल योग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (5) का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (62) और युवा बल्लेबाज सुरेश रैना (54) ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
भारत का दूसरा विकेट गंभीर के रूप में गिरा, जो 68 गेंदों पर पांच चौके लगाने के बाद मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर केनडैंबी के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए।
इसके बाद रैना और युवराज ने टीम को मजबूती देने की मुहिम शुरू की लेकिन अच्छी लय में दिख रहे रैना 71 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद रन आउट हो गए। उस समय भारत का कुल योग 137 रन था।
खबर लिखे जाने तक भारत ने 34 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए थे। युवराज 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए हैं।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) शून्य के कुल योग पर ही पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद जयसूर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (44) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूती दी।
दूसरे विकेट के रूप में संगकारा के आउट होने के बाद थिलिना केनडैंबी (17) ने जयसूर्या के साथ स्कोर को 169 तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर उन्हें ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया।
जयसूर्या 171 के कुल योग पर आउट हुए। उनका विकेट जहीर खान के खाते में गया। उन्होंने अपनी 114 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा।
मध्यक्रम में हरफनमौला फरवेज महरूफ (35) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सका। कप्तान माहेला जयवर्धने (11) और चमारा कापूगेदेरा (15) ने निराश किया जबकि थिलान तुषारा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत की ओर से ईशांत ने तीन विकेट झटके। जहीर और प्रज्ञान ओझा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications