फीफा विश्व कप : रोनाल्डो ने खुद को निर्दोष बताया
पुर्तगाल की टीम स्पेन के हाथों 0-1 से हार गई थी। मैच के बाद मैदान से बाहर आते वक्त रोनाल्डो को मैदान का घटनाक्रम कवर कर रहे टेलीविजन कैमरामैन के ऊपर थूकते दिखाया गया।
उस समय जब रोनाल्डो से इस बदमिजाजी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि इस संबंध में कोच क्वीरोज से पूछा जाए तो बेहतर होगा। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक बुधवार को रोनाल्डो ने इस संबंध में अपना पक्ष साफ किया।
रोनाल्डो ने कहा, "जब मैंने यह कहा कि कोच से पूछिए तो उसका यह मतलब था कि कोच कार्लोस क्वीरोज ही इस संबंध में बयान दे सकते थे क्योंकि वह संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। मैंने महसूस किया था कि मैं घटनाक्रम के बारे में बताने की स्थिति में नहीं था, यही कारण है कि मैंने पत्रकारों को क्वीरोज के पास जाने को कहा था।"
रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनके साधारण से शब्दों का यह मतलब निकाला जाएगा। बकौल रोनाल्डो, "मेरे साधारण से शब्द इतना बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं यह तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications