Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट रैंकिंग में लुढ़का ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड से एशेज़ सिरीज़ 1-2 से गँवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में पहले से चौथे स्थान पर पहुँच गई है.

भारत इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड इस जीत के साथ पाँचवे स्थान आ गया है. टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ़्रीका सबसे ऊपर है वहीं पाकिस्तान को हरानेवाली श्रीलंकाई टीम दूसरे स्थान पर पहुँच गई है.

मई, 2003 में मौजूदा रैंकिंग प्रणाली की शुरूआत के बाद से ये पहला मौक़ा है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शीर्ष स्थान गंवाया है.

आस्ट्रेलिया के इस ख़राब प्रदर्शन का फ़ायदा दक्षिण अफ़्रीका को मिला है और वो अब दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है.

दूसरी ओर भारतीय टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज़ गौतम गंभीर फिर से आईसीसी की बल्लेबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं.

गंभीर तीसरे स्थान पर थे लेकिन श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क के हाल के मैचों के ख़राब प्रदर्शन की वजह से वो पहले स्थान पर पहुँच गए हैं.

गंभीर इस साल जुलाई में भी रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज़ थे.

गेंदबाज़ों की सूची में दक्षिण अफ़्रीका के डेल स्टेन पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन तीसरे स्थान पर हैं.

भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह पांचवें और ज़हीर ख़ान आठवें स्थान पर हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+