Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की खराब शुरुआत

श्रीलंका ने पहले सत्र के दौरान 28 ओवर के खेल में 90 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। श्रीलंका का पहला विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा जबकि उसे दूसरा झटका 75 रन पर लगा।

सलामी बल्लेबाज थिलन पारानाविताना 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन और कप्तान डेनियल विटोरी ने विकेट हासिल किए हैं। खबर लिखे जाने तक कप्तान कुमार संगकारा 61 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 31 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माहेला जयवर्धने ने नौ रन बनाए थे।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+