सोमदेव अमेरिकी ओपन क्वालीफाईंग के दूसरे दौर में, प्रकाश हारे
सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के एलेक्स बोगोमोलोव जूनियर को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया। प्रकाश को कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला के खिलाफ 7-6 (5), 4-6, 6-3 से हार मिली।
विश्व के 161वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव ने 133वें वरीय खिलाड़ी बोगोमोलोव को एक महीने के भीतर दूसरी बार पराजित किया है। इससे पहले उन्होंने लास एंजेलिस ओपन के क्वालीफाईंग मुकाबलों में उन्हें सीधे सेटों में हराया था।
सोमदेव ने अब तक किसी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया है। वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए खेले गए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए थे।
31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए सोमदेव को दो जीत की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications