Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग के आरोपों से खिलाड़ियों का मनोबल गिरा : आलम

समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत में आलम ने भारतीय सटोरियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संपर्क साधे जाने की घटना को निराधार और सत्य से परे करार दिया।

आलम ने कहा, "मैच फिक्सिंग की निराधार खबरों के कारण हमारी टीम को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पूरी श्रृंखला के दौरान हमारे खिलाड़ी इन अधारहीन खबरों को लेकर परेशान रहे। हमें अपने खिलाड़ियों पर शक करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे उनका खेल प्रभावित होता है।"

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कोलंबो में खेले गए पहले और दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय सटोरियों ने पाकिस्तानी टीम के सात खिलाड़ियों के साथ संपर्क साधा था।

इसे लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जांच भी कराई थी लेकिन उसे भी ये आरोप निराधार लगे थे। श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को देखते हुए मैच फिक्सिंग की अटकलें और भी तेज हो गई थीं। आईसीसी ने हालांकि पाकिस्तानी टीम को क्लीन-चिट दे दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+