पायलट पेन टेनिस के दूसरे दौर में पहुंची वोजनिएस्की
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' से मिली जानकारी के मुताबिक वोजनिएस्की ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में रोमानिया की एडिना गालोवित्स को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से पराजित किया।
आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर भी दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। स्टोसुर ने फ्रांसीसी खिलाड़ी एलिज कॉर्नेट को तीन घंटे तक चले मुकाबले के बाद 6-7,6-2, 6-4 से हराया।
पुरुष वर्ग में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूस के निकोली डेवीडेंको भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। डेवीडेंको ने पहले दौर में अमेरिकी खिलाड़ी रॉबर्ट केंड्रिक को 7-6, 6-3 से पराजित किया।
इसके अलावा स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को तथा उनके हम वतन टॉमी रोब्रेडो भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
वर्दास्को ने पहले दौर में जहां पॉल केपडेविले को 6-0, 6-3 से हराया। रोब्रेडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी जोस अकासुको की चुनौती 7-5, 7-6 से समाप्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications