जयवर्धने और समरवीरा ने ठोका अर्धशतक (लीड-3)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 115 रन के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद जयवर्धने (नाबाद 69) और समरवीरा (नाबाद 50) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों चौथे विकेट के लिए 106 रन जोड़ चुके हैं।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए थे। जयवर्धने ने 161 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए थे जबकि समरवीरा ने 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था।
श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 75 रन के कुल योग पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। श्रीलंका का पहला विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज थिलन पारानाविताना 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरा विकेट तिलकरत्ने दिलशान का गिरा, जिन्होंने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान संगकारा पेवेलियन लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन ने एक और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो विकेट हासिल किए। संगकारा को पेवेलियन लौटने के साथ विटोरी ने टेस्ट मैचों में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह टेस्ट इतिहास के 24वें और न्यूजीलैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications