आईपीएल टीम खरीदना चाहते हैं सलमान खान
शाहरुख खान (कोलकाता नाइट राइर्ड्स), शिल्पा शेट्टी (राजस्थान रॉयल चैलेंजर्स), जूही चावला (कोलकाता नाइट राइडर्स) और प्रीति जिंटा (किंग्स इलेवन पंजाब) पहले ही अलग-अलग टीमों के मालिक बन चुके हैं और अब आईपीएल के चकाचौंध ने सलमान को भी आकर्षित किया है।
लंबे समय तक चली मुलाकात के दौरान सलमान ने मोदी से टीम खरीदने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। वर्ष 2011 में आयोजित होने वाले आईपीएल के चौथे संस्करण में दो नई टीमें खेलेंगी। इन टीमों का मालिकाना हक हासिल करने के लिए इच्छुक लोगों को इसी साल नीलामी में हिस्सा लेना होगा।
मोदी ने भी स्पष्ट किया कि सलमान टीम खरीदने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा, "सलमान काफी समय से आईपीएल टीम खरीदने के इच्छुक हैं। मैंने उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी है। मैं बताना चाहता हूं कि सलमान ही नहीं मैं अब तक कुल 28 इच्छुक लोगों को इस संबंध में जानकारी दे चुका हूं।"
आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह ने कहा कि सलमान टीम खरीदने को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं और बहुत संभव है कि वह आने वाली दो नई टीमों में से एक के लिए बोली लगाएं। शाह ने बताया कि अहमदाबाद, विशाखापट्टनम और नागपुर नई टीमों के 'होमटाउन' हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications