जयवर्धने और समरवीरा ने श्रीलंका को मुश्किल से उबारा (लीड-4)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 115 रन के कुल योग पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था। इसके बाद जयवर्धने (नाबाद 79) और समरवीरा (नाबाद 78) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। जयवर्धने ने 210 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए हैं जबकि समरवीरा ने 139 गेंदों पर 10 चौके लगाए।
श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 75 रन के कुल योग पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। श्रीलंका का पहला विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा था। सलामी बल्लेबाज थिलन पारानाविताना 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरा विकेट तिलकरत्ने दिलशान का गिरा था, जिन्होंने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान संगकारा पेवेलियन लौटे। उन्होंने 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ' ब्रायन ने एक और कप्तान डेनियल विटोरी ने दो विकेट हासिल किए। संगकारा को पेवेलियन लौटने के साथ विटोरी ने टेस्ट मैचों में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह टेस्ट इतिहास के 24वें और न्यूजीलैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications