For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुलतान अजलान शाह कप 2019: भारत ने पोलैंड को 10-0 से रौंदकर अंतिम लीग मैच जीता

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने अपने स्ट्राइकर मनदीप सिंह के दमदार प्रदर्शन के चलते सुल्तान अजलन शाह कप के अंतिम लीग मुकाबले में पोलैंड को 10-0 से रौंद दिया है। आपको बता दें मनदीप सिंह इस प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, पहले से ही फाइनल में अपना टिकट पक्का करा चुकी टीम इंडिया शनिवार को खिताबी मुकाबला जीतेगी। भारतीय हॉकी टीम ने विपक्षी पर शुरू से आक्रामक खेल दिखाते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।

मंध्यांतर तक भारतीय टीम 6-0 से आगे थी और खेल के अंतिम 30 मिनटों में टीम ने चार और गोल दागकर अपने गोलों की संख्या को 10 तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया के लिए मैच में दूसरा क्वार्टर सबसे सफल रहा। आपको बता दें भारत अभी तक इस प्रतियोगिता में अपराजेय रहा है और ऐसा केवल इस प्रतियोगिता में पांचवीं बार हुआ है जब भारत ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल का टिकट हासिल किया हो।

टीम के अब तक के सफरनामे की बात करते हुए आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पांच मैच खेले हैं और चार में जीत जबकि एक मैच ड्रा खेला है। इस तरह से टीम के हिस्से में कुल 13 अंक आए हैं। वहीं, मनदीप, जो इस प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में हैं, के टूर्नामेंट में गोलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मनदीप ने कनाडा पर भारत की 7-3 में शानदार हैट्रिक भी जमाई थी।

Story first published: Friday, March 29, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+