राइकोनेन ने बेल्जियन ग्रां पी रेस जीती
भारतीय उद्योगपति विजय माल्या की टीम-फोर्स इंडिया के चालक गियानकार्लो फिजिकेला ने 44 लैप की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। फोर्स इंडिया के दूसरे चालक एड्रियन सुतिल 11वें स्थान पर रहे।
इस सत्र में फोर्स इंडिया के किसी चालक ने पहली बार अंक हासिल किए हैं। फिजिकेला ने क्वालीफाईंग रेस में पहला स्थान हासिल किया था।
रेड बुल टीम के चालक सबास्टियन विटेल तीसरे स्थान पर रहे जबकि बीएमडब्ल्यू-सॉबर टीम के रॉबर्ट कुबिका चौथे और मैक्लारेन टीम के हेक्की कोवालेएनेन पांचवें स्थान पर रहे।
ब्राउन जीपी टीम के रुबिन्स बारिकेलो ने छठा और विलियम्स टीम के चालक निको रोजबर्ग ने सातवां स्थान हासिल किया।
फार्मूला चैंपियनशिप में सबसे अधिक जुटाने वाले ब्राउन जीपी टीम के जेनसन बटन पहले लैप के बाद ही रेस से बाहर हो गए।
यही हाल पिछले साल के चैंपियन मैक्लारेन टीम के चालक लुइस हेमिल्टन का भी हुआ। यूरोपीयन ग्रां पी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले हेमिल्टन भी रेस से बाहर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications