Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेन का अर्धशतक, आस्ट्रेलियाई पारी संभली (लीड-2)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 40 रन के कुल योग पर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन टिम पेन ने शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को संभाल लिया।

मेहमान टीम को ये दो झटके इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिए। एंडरसन ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (4) को 19 रन के कुल योग पर बोल्ड किया और फिर 40 रन के कुल योग पर कप्तान रिकी पोंटिंग (6) को भी चलता कर दिया।

खबर लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज टिम पेन 70 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल हसी ने छह रन बनाए थे।

सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 5-0 से आगे चल रही है। यह मैच जीतने की स्थिति में आस्ट्रेलियाई टीम एकदिवसीय टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+