हॉकी के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को चित कर जीता गोल्ड
इंचियॉन। एशियन गेम्स में खराब शुरुआत के बावजूद भारत ने इन खेलों पर अपनी पकड़ बना ली है। गुरुवार को हॉकी में पाकिस्तान को हराने के बाद गोल्ड मेडल जीते अभी कुछ ही समय हुआ था कि भारतीय महिला टीम ने इरान को हराकर कबड्डी का गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया।
अब भारत ने इन खेलों में गोल्ड मेडल की कुल संख्या 10 कर ली है। चार साल पहले क्वांगचो एशियाई खेलों में कबड्डी का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने इंचियोन में भी एशियाई ताज बरकरार रखा है।
भारतीय टीम ने शुक्रवार को सोंगदो ग्लोबल यूनिवर्सिटी जिम्नेजियम में ईरान को हराकर 17वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय महिलाओं ने ईरान को 31-21 से हराया।
क्वांगचो (चीन) में आयोजित 16वें एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में स्थान मिला था। जैसा कि उम्मीद थी, भारतीय महिलाओं ने एशिया में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए ईरान पर एकतरफा जीत हासिल की।
भारतीय महिलाओं ने 27 अंक आउट से हासिल किए जबकि उन्हें चार अंक लोना के रूप में मिले।
ईरानी टीम 16 अंक ही आउट के तौर पर हासिल कर सकी जबकि उसे लोना के रूप में एक भी अंक नहीं मिलान ईरानी टीम को हालांकि बोनस के तौर पर पांच अंक मिले, लेकिन भारत एक भी बोनस नहीं मिल सका।
पहले हाफ में भारत ने 15 (13 आउट, 2 लोना) और दूसरे हाफ में 16 (14 आउट, 2 लोना) अंक बनाए. ईरानी टीम पहले हाफ में 11 (8 आउट, 3 बोनस) और दूसरे हाफ में 10 (8 आउट, 2 बोनस) अंक हासिल करने में सफल रही।
कबड्डी में दो गोल्ड दांव पर थे, एक तो भारत के खाते में आ चुका है जबकि भारतीय पुरुष टीम से भी गोल्ड की ही आस है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
