डेविस कप : सोमदेव खेलेंगे एकल, बोपन्ना होंगे भूपति के जोड़ीदार
लिएंडर पेस की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के सामने भूपति के जोड़ीदार की कमी महसूस होने लगी थी लेकिन अंतत: टीम प्रबंधन ने बोपन्ना को यह जिम्मेदारी निभाने को कहा।
पेस कंधे में चोट के कारण डेविस कप मुकाबलों में नहीं खेल रहे हैं। अमेरिकी ओपन के दौरान उन्हें चोट लगी थी। वह अमेरिका में ही रुककर इलाज करा रहे हैं।
चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ अमेरिकी ओपन का पुरुषों का युगल खिताब अपने नाम करने वाले पेस ने कलाई में चोट के साथ खिताब तक का सफर तय किया था।
कलाई को और अधिक चोटिल होने से बचाने के लिए पेस ने टूर्नामेंट के दौरान अपने कंधों और कोहनी पर ज्यादा जोर दिया, जिससे मामला और बिगड़ गया।
प्ले-ऑफ मुकाबलों की शुरुआत सोमदेव और दक्षिण अफ्रीका के आइजैक वान जे मर्व के बीच होने वाली भिड़ंत से होगी। यह इस दौर का पहला एकल मुकाबला होगा।
इसके बाद दूसरे एकल मुकाबले में बोपन्ना मेजबान देश के रिक डी वोएस्ट के साथ भिड़ेंगे। वोएस्ट को केविन एंडरसन की गैरमौजूदगी में सर्वोच्च वरीय एकल खिलाड़ी के तौर पर खेलने का मौका मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications