Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : धोनी की वापसी देख खुश हुए सुरेश रैना, 'KISS' करते हुए लगाया गले

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को फिर से मैदान पर देखने का इंतजार खत्म हो चुका है। का सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ। दर्शकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके नाम के नारे लगाए। आईपीएल सीजन-13 के लिए धोनी ने नेट पर पसीना बहाया और दर्शकों को भरोसा जताया कि वो हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को अपने प्रदर्शन से निराश नहीं होने देंगे। धोनी की वापसी जहां दर्शकों की खुशी का ठीकाना नहीं है तो वहीं सुरेश रैना भी उन्हें देख बेहद खुश नजर आए हैं।

रैना ने ऐसे किया धोनी का स्वागत

रैना ने ऐसे किया धोनी का स्वागत

दरअसल, चेन्नई टीम ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें रैना धोनी को गले लगाते हुए किस करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रैना दीवार पर लगी तस्वीरों को देख रहे होते हैं। अचानक ही पीछे से एमएस धोनी आते हैं, जिन्हें देखकर सुरेश रैना बेहद खुश हो जाते हैं और उन्हें गला लगा लेते हैं। धोनी भी रैना की कई बार पीठ थपथपाते हैं। इसी दौरान रैना धोनी को गर्दन को चूम लेते हैं। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना और एमएस धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई चाहेगा खिताब पाने का चाैका

चेन्नई चाहेगा खिताब पाने का चाैका

धोनी की कप्तानी में चेन्नई तीन बार चैंपियन बन चुकी है। पिछले सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार चेन्नई चाहेगा कि खिताब पाने का चाैका लगाया जाए। फिलहाल, मुंबई के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब पाने का रिकाॅर्ड है जो रोहित शर्मा की कप्तानी में चार बार चैंपियन रह चुकी है। इस बार लीग का पहला मैच भी चेन्नई और मुंबई के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा।

रैना की यारी धोनी से है पुरानी

बता दें कि रैना की यारी धोनी से बेहद पुरानी है। धोनी की कप्तानी के समय भारतीय टीम में रैना को कई मैच खेलने का माैका भी मिला जिनपर वह सफल निकले। धोनी ने जहां आईपीएल में 190 मैचों में 42.20 के औसत व 137.85 के स्ट्राइक रेट से 4432 रन बनाए हैं। वहीं रैना ने 193 मैचों में 33.34 के औसत और 137.14 के स्ट्राइक रेट से 5368 रन बनाए हैं।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+