पाकिस्तान को हर्जाना देगी आईसीसी
पीसीबी ने आईसीसी के खिलाफ दायर मुकदमे को भी वापस लेने का फैसला किया है। आईसीसी ने कहा है कि वह मेजबान देश होने के नाते मिलने वाली फीस की राशि के साथ-साथ पीसीबी को अलग से एक निर्धारित राशि देगी। यह राशि पाकिस्तान से मेजबानी छीने जाने के हर्जाने के तौर पर दी जाएगी।
आईसीसी अध्यक्ष डेविड मोर्गन और पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट के बीच गुरुवार को दुबई में हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया।
मोर्गन ने कहा कि वह इस समझौते को लेकर खुश हैं क्योंकि इसके बाद आईसीसी विश्व कप के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन कराने के लिए स्वतंत्र है।
आईसीसी ने इस साल अप्रैल में फैसला सुनाया था कि पाकिस्तान अपने यहां होने वाले 14 मुकाबलों का आयोजन नहीं करा सकता क्योंकि उसके यहां के सुरक्षा हालात अच्छे नहीं हैं।
2011 विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेजबानी में होना है। भारतीय उपमहाद्वीप में तीसरी बार क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications