विश्व एथलेटिक्स : बोल्ट ने 200 मीटर स्पर्धा जीती
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओलंपिक में विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीत चुके बोल्ट ने यह दूरी नापने के लिए 19.68 सेकेंड समय लिया।
अमेरिका के वॉलेस स्पीयरमैन 20.21 सेकेंड समय के साथ दूसरे और एंटिगा के ब्रेंडन क्रिस्टियन ने 20.65 सेकेंड में यह दूरी नापकर तीसरा स्थान हासिल किया।
बोल्ट ने पिछले महीने बर्लिन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 100, 200 और 4 गुणा 400 मीटर रिले का स्वर्ण जीता था। 100 मीटर में उन्होंने 9.58 सेकेंड समय के साथ नया विश्व रिकार्ड भी कायम किया था।
महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब अमेरिका की कार्मेलिता जेटर ने जीता। जेटर ने पिछले 11 साल का सबसे तेज समय निकाला। उन्होंने यह दूरी 10.67 सेकेंड में नापी। मौजूदा विश्व चैंपियन जमैका की शैली ऐन फ्रेजर दूसरे स्थान पर रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications