पहले 10 ओवरों के खेल में श्रीलंका ने सात रन प्रति ओवर की औसत एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान 33 और कप्तान कुमार संगकारा 23 रन बनाकर खेल रहे थे।
मैच के तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज डेल स्टेन की अंदर आती एक गेंद पर जयसूर्या चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें पगबाधा आउट करार दिया गया। जयसूर्या ने नौ गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 10 रन बनाए।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
टॉस हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि उन्हें टॉस हारने का कोई गम नहीं है क्योंकि वह यदि टॉस जीतते भी तो पहले बल्लेबाजी ही करते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।