Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया (लीड-1)

जयसूर्या 22 रन के कुल योग पर सात रन बनाने के बाद शेन बांड की गेंद पर इयान बटलर के हाथों लपके गए। जयसूर्या के अलावा श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान (4) और माहेला जयवर्धने (0) के विकेट गंवाए हैं।

जयवर्धने का विकेट बांड के खाते में गया है जबकि दिलशान को डरेल टफी ने पेवेलियन वापस लौटाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 11 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए थे।

कप्तान कुमार संगकारा 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि थिलन समरवीरा ने तीन रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम भारत है। भारतीय टीम को अपना पहला मैच 11 सितंबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+