Coronavirus : 'लोगों को गन्ने का रस पीना पसंद नहीं', शोएब अख्तर ने बताया क्यों बिगड़े हालात
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से माैजूदा समय पूरी दुनिया लड़ रही है। चीन के वुहान से फैले इस संक्रमण रोग का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए ही बताया जा रहा है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिन तक जनता र्कफ्यू लगा दिया। वहीं पाकिस्तान भी इससे बच नहीं सका। पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस पैर पसार चुका है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। अख्तर ने कहा है कि इस वायरस से लड़ने के लिए लोगों को खुद में सुधार करना होगा।उन्होंने साथ ही कहा कि अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत है।

खाने की आदत सुधारें
अख्तर ने कहा, 'अब लोगों को गन्ने का रस पीना पसंद नहीं। अब वे नींबू पानी नहीं पीते उन्हें कोई भी सॉफ्ट ड्रिंक चाहिए, भले उससे प्यास बुझने के बजाए और लगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि जंक फूड से दूर रहें और कच्चे पिज्जा नहीं खाएं। अपनी खाने की आदत सुधार लें। ऐसी चीजें खाएं-पिएं जिससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर हो सके। बाहर खाने से बचें।' इस सबके साथ उन्होंने ऐंटी बायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।' उन्होंने कहा पहले दौर में लोग 25-30 साल से पहले कभी ऐंटी बायोटिक दवाएं नहीं लेता था। अब जरा-जरा सी बात पर बच्चा-बच्चा ऐंटीबायोटिक दवाएं लेने लगा है।

सोशल मीडिया पर झूठे सुझावों पर भड़के
इस बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस ने वॉट्सऐप और इंटरनेट पर अपनी खीझ निकाली। वॉट्सऐप ग्रुप पर सभी लोग डॉक्टर बन रहे हैं। उन्होंने कहा, 'लोग वॉट्सऐप पर लगे हुए हैं। गंदे जोक्स आ रहे हैं। गंदे मजाक हो रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर मजाक हो रहा है. लोगों को इस वायरस की गंभीरता को समझना होगा। मगर सोशल मीडिया पर सभी डॉक्टर बन रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये वायरस ऐसे फैलता है। कोई कुछ कह रहा है। हमें माफ करो दो, डॉक्टर से पूछने दो।'

मांगनी होगी अल्लाह से माफी
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। हर जगह लोग इसके संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर में 21 हजार से अधिक लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अख्तर ने कहा, 'ये समय अल्लाह से माफी मांगने का है। हमसे गलती हो गई है, सबसे बड़ा गुनाहगार मैं हूं, मगर हम सभी मिलकर माफी मांगते हैं। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी माफी मांगते हैं ताकि इस मुसीबत से पीछा छूटे। लोगों को खुद को सुधारना होगा। मैं तड़पकर इसलिए बोल रहा हूं कि इंसानियत बहुत नीचे गिर गई है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
