Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नेहरू कप : खिताब बचाने के लिए भारत को सुधारना होगा खेल स्तर

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम भले ही बिना किसी खास दिक्कत के नेहरू कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई लेकिन खिताब बचाने के लिए उसे अपने खेल के स्तर में सुधार लाना होगा। उसकी भिड़ंत सोमवार को सीरिया के साथ होनी है, जिसने बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया है।

दो साल पहले भारत ने सीरिया को ही हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था। उस समय हालात भले ही भारत के पक्ष में थे लेकिन इस बार सीरियाई टीम बदली हुई मानसिकता और दृढ़ इरादे के साथ भारत पहुंची है। ऐसे में अंबेडकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान भारत के लिए खिताब की जंग किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगी।

राउंड रोबिन लीग में भारत ने दो मैच जीते जबकि दो में उसे हार मिली जबकि सीरिया की टीम अजेय रही। भारतीय टीम को दूसरी टीमों के बीच हुई जंग का फायदा मिला और वह श्रीलंका पर मिली जीत के बाद ही फाइनल में पहुंच गई थी।

भारत और सीरिया की टीमों के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 0-1 से हार मिली। इस मैच के जरिए दोनों टीमों ने एक दूसरे को जांचा, परखा और काफी हद तक यह जानने की कोशिश की कि फाइनल को लेकर उन्हें क्या-क्या तैयारियां करनी होंगी।

अंतिम लीग मैच में मिली जीत के बाद निसंदेह सीरिया का मनोबल बढ़ा हुआ है लेकिन खिताबी मुकाबले के दौरान भारत को कमतर आंकना उसे दो साल पहले की तरह महंगा पड़ सकता है। इस लिहाज से सीरिया की टीम काफी सावधानी के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।

एक दिन के आराम के बाद भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया तरोताजा होकर मैदान में उतरेंगे। भारत को सुनील छेत्री से अच्छे प्रदर्शन की आशा होगी। इसके अलावा भारत के लिए स्टीवन डियास और सुकुमार सिंह काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

साथ ही क्लइमेक्स लॉरेंस, एन.पी. प्रदीप और रेनेडी सिंह को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। कोच बॉब हॉटन चाहेंगे कि इस मैच के जरिए एंथोनी परेरा अच्छी शुरुआत करें। हॉटन को इन खिलाड़ियों पर काफी भरोसा है और यही कारण है कि वह फाइनल मैच को लेकर काफी उम्मीदें पाले हुए हैं।

खिताबी मुकाबला सोमवार को अंबेडकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+