For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Champions Trophy: फाइनल मुकाबले में आज पाक से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली। भारतीय शेरों ने शनिवार को एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला आज अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। आपको बता दें कि पहले पाकिस्तान ने शनिवार को सेमीफाइनल मैच में मलेशिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को हराया

भारत की ओर से सेमीफाइनल मैच में गुरजंत (19वें), चिंगलेनसाना (44वें) और दिलप्रीत (55वें मिनट) में 1-1 गोल दागे। जिसके जवाब में जापान की टीम 2 ही गोल दाग सकी। जापान के लिए हिरोताका वाकुरी (22वें) और हिरोताका जेनदाना (56वें मिनट) में 1-1 गोल दागा।

सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई हॉकी फाइनल भारतीय समय के मुताबिक आज रात 10.40 पर मस्कट (ओमान) में खेला जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 2/HD-2 पर देख सकते हैं।

खास बात

टीम इंडिया इससे पहले 2011 और 2016 के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ चुकी है जहां दोनों बार उसने पाकिस्तान को पीटकर खिताब अपने नाम किया था इसलिए इतिहास के मामले में उसका पलड़ा पाक पर भारी है, फिलहाल दोनों ही देशों में इस मैच को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है और इसी वजह से इस मैच को लेकर रोमांच काफी बढ़ गया है।

Story first published: Sunday, October 28, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+