रमेश कुमार ने इतिहास रचा
भारत के रमेश कुमार ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है.
ये पदक उन्होंने फ़्रीस्टाइल 74 किलोग्राम वर्ग में जीता है. प्रतियोगिता डेनमार्क में चल रही है.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले रमेश कुमार ने 32 साल के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत को कोई पदक दिलवाया है.
रमेश ने मोलोदोवा के एलेक्ज़ांदर बुर्का को तकनीकी आधार पर हराया. हालांकि शुरुआत में रमेश का प्रदर्शन खराब रहा था और पहले चरण में वे 0-3 से पिछड़ रहे थे.
लेकिन दूसरे चरण में उन्होंने ज़ोरदारी वापसी कर दो और अंक हासिल किए. अंतित चरण में उन्होंने पाँच अंक हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी ने चार अंक हासिल किए.
अंत में स्कोर 7-7 पर बराबर था लेकिन तकनीकि आधार पर रमेश को विजेता घोषित कर दिया गया.
सुशील हारे
हालांकि इससे पहले रमेश स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए. आख़िरी-चार स्टेज में वे अज़रबैजान के चामसुलवरा से 0-5 से हार गए थे.
इस वर्ग में स्वर्ण पदक रूस के डेनिस सारगश ने जीता.
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार मंगलवार को अपने मैच में हार गए थे और कांस्य पदक नहीं जीत पाए थे. वे 66 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल वर्ग में खेल रहे थे.
महिला वर्ग में भारत की निर्मला देवी ओपनिंग राउंड में 48 किलोग्राम वर्ग में हार गईं जबकि बबिता कुमारी क्वार्टरफ़ाइनल में हार गईं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
