Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asian Games 2018 : भारत के सामने नहीं टिका पाकिस्तान, हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। 18 एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत को पुरुष हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ। भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती थी और इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। भारत के आकाशदीप ने पहले हॉफ में ही गोल करते हुए पाकिस्तान पर बढ़त बनाए रखी थी।पहले हाफ के बाद पाकिस्तान गोल की ताक में था लेकिन भारत के शानदार डिफेंस के चलते पाकिस्तान गोल नहीं कर पाया। लेकिन चौथे क्वॉर्टर में भारत ने जैसे ही एक और गोल किया इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी एक गोल दागकर वापसी की कोशिश की।

इससे पहले भारत का फाइनल में पहुंचनने का सपना टूट गया था। मलेशिया ने भारत को 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 1998 के बाद पहली बार भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका था, लेकिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को निराशा हाथ लगी।मलेशिया ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। फुलटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर होने के कार यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया।दोनों टीमों के बीच इससे पहले कुल 171 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 60 और पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते। 31 ड्रॉ रहे।

पाकिस्तान को अपने सेमीफाइनल मैच में जापान से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था, एशियन गेम्स के फाइनल में मलेशिया और जापान भिड़ेंगे। बता दें कि भारत ने पूल 'ए' के लीग मुकाबलों में आक्रामक हॉकी खेल कर पांच मैचों में अब तक 76 गोल दागे हैं, जो किसी भी टूर्नामेंट में किए गए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी बन गया।भारत ने पूल 'ए' में इंडोनेशिया पर 17-0, हांगकांग पर 26-0, जापान पर 8-0, कोरिया पर 5-3 से और श्रीलंका को 20-0 से शिकस्त दी थी।

Story first published: Saturday, September 1, 2018, 17:50 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+