Asian Games 2018 : 36 साल बाद जीत के मुहाने पर खड़ी है भारतीय टीम,जानिए कैसा रहा है सफर
नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम जापान को हराकर 36 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। अगर भारतीय टीम गोल्ड जीतने में कामयाब हो जाती है तो भारत को लगातार दो बार ओलंपिक में खेलने का भी गौरव हासिल होगा।फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने 1982 में दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।दूसरे गोल्ड के लिए भारतीय महिला टीम तैयार है।
भारत का सफर:
भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी। हर मैच की तरह फाइनल मुकाबले में भी आक्रमण की जिम्मेदारी कप्तान रानी रामपाल के कंधों पर होगी। रानी ने कहा, 'जापान के खिलाफ फाइनल मुकाबला रोमांचक होगा। हम मैच जीतने के लिए अपना 100 प्रतिशत देंगे।'
दूसरी बार जीत के लिए तैयार भारतीय टीम:
बुधवार को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज करते हुए भारत ने फाइनल में जगह बनाई इस दौरान डिफेंडर गुरजीत कौर ने 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मैच का एकमात्र गोल करते हुए भारत को साल 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया। भारतीय महिला टीम ने इन खेलों में अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस बार टीम ने ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
