Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉम्पैक कप : शुक्रवार को आमने-सामने होंगे भारत और न्यूजीलैंड

भारत को अभियान शुरू होने से पहले ही सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के चोटिल होने से करारा झटका लगा है लेकिन सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्ग्जों के बूते वह इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगा।

भारत को अपना दूसरा मैच शनिवार को श्रीलंका के साथ खेलना है। शुक्रवार को जीत हासिल करने की सूरत में भारत के लिए शनिवार को मैच एक तरह से परिणाम के लिहाज से महत्वहीन हो जाएगा क्योंकि वह पहले ही फाइनल में पहुंच चुका होगा।

गंभीर की गैरमौजूदगी में दिनेश कार्तिक तेंदुलकर के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने खुद इसकी पुष्टि की है।

गंभीर की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है और इस कारण उन्हें स्वदेश लौटकर 10 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। धौनी ने कहा कि गंभीर को कॉरपोरेट कप मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।

द्रविड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। इस मैच में धौनी बल्लेबाजी क्रम में और परिवर्तन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए बदलाव हो सकता है।

भारतीय खिलाड़ी दो महीने से आराम कर रहे थे। ऐसे में उन्हें अचानक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने में दिक्कत हो सकती है। भारतीय टीम ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच जून में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के तुरंत बाद वेस्ट इंडीज के साथ खेला था, जिसमें उसकी जीत हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+