कॉम्पैक कप : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
टॉस जीतने के बाद विटोरी ने कहा, "मुझे नहीं लगता टॉस जीतने या हारने का असर मैच के परिणाम पर पड़ेगा। हमें अपना खेल खेलना होगा ठीक वैसा ही जैसा श्रीलंका ने पिछले मैच में हमारे खिलाफ खेला था।"
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "राहुल द्रविड़ तकनीकी रूप से सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंत तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह मध्यक्रम को मजबूती दे सकते हैं और अन्य खिलाड़ियों को हाथ खोलकर खेलने का मौका दे सकते हैं।"
दोनो टीमें इस प्रकार है:-
भारत : दिनेश कार्तिक, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धौनी, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, आर. पी. सिंह और आशीष नेहरा।
न्यूजीलैंड : ब्रेंडन मैकलम, जेसी रायडर, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जैकब ओरम, ग्रांट इलियट, नेल ब्रुम, डेनियल विटोरी, इयान बटलर, कइल मिल्स, और शेन बांड।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications