टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर कैमरून व्हाइट ने शानदार अर्धशतक लगाया जबकि कप्तान माइकल क्लार्क 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।
क्लार्क ने 34 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। एडम वोग्स भी 11 रनों पर नाबाद लौटे। 55 रन बनाने वाले व्हाइट ने अपनी 36 गेंदों की पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए।
आस्ट्रेलिया ने व्हाइट के अलावा शेन वॉटसन (10 रन, 14 गेंद), डेविड वार्नर (33) और डेविड हसी (0) के विकेट गंवाए। वार्नर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।
इंग्लैंड की ओर से पॉल कोलिंगवुड और स्टुअर्ट ब्राड ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।