तो विजयी गोल की भड़ास सीमा पर गोलियां बरसा निकाल रहा पाक
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी फायरिंग की वजह के बारे में अभी हर तरफ चर्चा हो ही रही थी कि बीएसएफ की ओर से उस वजह के बारे में बता दिया गया है।
बीएसएफ ने एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दो अक्टूबर को एशियन गेम्स का जो हॉकी फाइनल हुआ था, पाक की ओर से बरस रहीं गोलियों की सबसे बड़ी वजह वही हॉकी मैच है।
आपको बता दें कि इस फाइनल मैच में भारत की टीम ने पाक को 4-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
बीएसएफ की ओर से जो रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई है उसमें कहा गया है कि इस हार के बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है और इसलिए उसकी ओर से फायरिंग में तेजी आ गई है।
इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि पाक की ओर से यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया यानी यूएनएमओजीआईपी में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे जवानों ने पहले ही सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।
Humare BSF aur Army jawan inth ka jawaab pathar se de rhe hain, Pak parajit hua hai: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/E8XDt7wqw7
— ANI (@ANI_news) October 9, 2014 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
