Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL सेमीफाइनल के पहले चरण में बेंगलुरू ने एटीके को 1-0 से हराया

बेंगलुरू। मौजूदा विजेता बेंगलुरू एफसी ने रविवार को यहां अपने घर श्री कांतिरावा स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में पूर्व विजेता एटीके को 1-0 से हरा दिया। बेंगलुरू एफसी के लिए मैच का एकमात्र गोल देशोर्न ब्राउन ने 31वें मिनट में किया। एटीके ने यहां करीब 20,000 दर्शकों की मौजूदगी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन इदु गार्सिया दूसरे मिनट में ही बॉल को ठीक से अपने कब्जे में नहीं ले सके। इसके बाद बेंगलुरू ने सातवें मिनट एक अच्छा मौका बनाया, लेकिन राहुल भेके का हेडर से लगाया गया शॉट ऊपर से निकल गया।

मेहमान एटीके के पास 17वें मिनट में अपना खाता खोल ही लिया था। रॉय कृष्णा ने डेविड विलियम्स को एक लंबा पास दिया। विलियम्सन इस पास को लेकर बॉक्स के अंदर घुसे और उन्होंने आसानी से इसे नेट में डाल दिया, लेकिन लाइन्समैन ने इसे आफ साइड करार दे दिया और एटीके अपना खाता नहीं खोल पाई। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू ने फिर 23वें मिनट में कार्नर गंवा दिया। मेजबान टीम के पास अगले मिनट में ही एक और मौका आया। कप्तान सुनील छेत्री को बॉक्स के अंदर एक लंबा पास मिला। लेकिन वह इसमें विफल रहे।

बेंगलुरू ने इन मौकों से उत्साहित होकर अपना आक्रमण और तेज कर दिया आखिरकार उसे 31वें मिनट में जाकर सफलता भी हाथ लगी। देशोर्न ब्राउन ने शानदार गोल करके मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 36वें मिनट में जुआन गोंजालेज को येलो कार्ड दिखाया गया। बेंगलुरू के पास हाफ टाइम से पहले अपनी बढ़त को दोगुना करने का मौका था, लेकिन उसके स्कोरर ब्राउन इस बार गोल दागने से चूक गए और उनका शॉट बार के ऊपर से निकल गया। बेंगलुरू ने इसके बाद एक गोल की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की।

बेंगलुरू दूसरे हाफ में एक बदलाव के साथ उतरी। मेजबान टीम ने 48वें मिनट में एक और मौका बनाया। कप्तान छेत्री ने ब्राउन के क्रॉस पर हेडर के जरिए बॉल को नेट में डालने की कोशिश, लेकिन एटीके के गोलकीपर अरिंदम ने इसे विफल कर दिया। मैच में लगातार मौको बनाते रहे ब्राउन ने 53वें मिनट में अपना और बेंगलुरू के लिए दूसरा गोल दाग दिया, लेकिन लाइन्समैन ने एक बार फिर से उनके इस शॉट को आफ साइड करार दे दिया। सात मिनट बाद ही मेजबान टीम ने दूसरा बदलाव किया और ब्राउन को बाहर भेजकर फ्रांसिस्को बोर्जेज को अंदर बुलाया।

75वें मिनट में बेंगलुरू के क्रेवॉन फ्रेटर को येलो कार्ड दिखाया गया जबकि दो मिनट बाद ही मेजबान टीम के डिमास डेल्गाडो ने जुआनन के लिए एक लंबा पास दिया, लेकिन जुआनन का हेडर से लगाया गया शॉट क्रॉस बार के ऊपर से निकल गया। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू 80वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना का सुनहरा अवसर गंवा बैठी। ये अवसर खुद उनके कप्तान सुनील ने गंवाया। कप्तान इरिक पार्तालु के पास पर बॉल को क्रॉस बार के ऊपर से मार बैठे।

इसके चार मिनट बाद ही बेंगलुरू के निशू कुमार को रेफरी ने सीधा रेडा कार्ड दिखा दिया और अब मेजबान टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही मुकाबले में आगे बढ़ना पड़ा। मुकाबले में अब छह मिनट का ही समय बचा था और एटीके एक गोल से पीछे चल रही थी। लेकिन मेहमान टीम निर्धारित समय तक भी बराबरी का गोल नहीं दाग पाई और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां बेंगलुरू ने अपने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए मैच जीत लिया।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 6:22 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+