यूएई के खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे फ्लिंटॉफ
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक घुटने का अॉपरेशन कराने के बाद यूएई के शहर दुबई में स्वास्थ्य लाभ ले रहे फ्लिंटॉफ ने अपने दुबई प्रवास के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों की मदद करने का फैसला किया है।
फ्लिंटॉफ के एजेंट एंड्रयू चैंडलर ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने दुबई स्पोर्ट्स सिटी के खेल अधिकारियों के साथ एक करार किया है, जिसके मुताबिक वह गैरअधिकारिक कोच के तौर पर काम करेंगे।
बकौल चैंडलर, "फ्लिंटॉफ और दुबई स्पोर्ट्स सिटी के बीच हुआ करार आपसी समझौता का नतीजा है। स्थानीय खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने के एवज में फ्लिंटॉफ स्पोर्ट्स सिटी की अत्याधुनिक व्यायामशाला का उपयोग करेंगे।"
फ्लिंटॉफ ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह फ्रीलांस (स्वतंत्र) क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर जारी रखना चाहते हैं।
फ्लिंटॉफ ने कहा है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह दुबई में एक क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं और इसके लिए वह जमीन की तलाश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications