टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 53 रन बना लिए थे।
शेन वॉटसन 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि टिम पेन ने 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए थे।
सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। शुक्रवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को चार रन से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।