मियांदाद से कोई मतभेद नहीं : आलम
लाहौर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच इंतिखाब आलम ने टीम के बल्लेबाजी सलाहकार जावेद मियांदाद के साथ अपने मतभेदों की खबर को बेबुनियाद करार दिया है।
पिछले दिनों यह खबर आई थी कि चैंपियंस ट्राफी की टीम की रणनीतियों को लेकर अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज मियांदाद और आलम के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। आलम ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए इसे मीडिया की उपज बताया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक आलम ने शुक्रवार को कहा, "हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। किसी भी मसले पर हमारे बीच मतभेद नहीं है। मियांदाद मेरी कप्तानी में भी खेल चुके हैं। मीडिया के कुछ लोग हमारे बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं और ऐसा करना पाकिस्तानी टीम के हित में बिल्कुल भी नहीं है।"
लाहौर में चल रहे टीम के अभ्यास सत्र में मियांदाद के न पहुंचने के सवाल पर पाकिस्तानी कोच ने कहा, "मियांदाद कराची में होने वाले अभ्यास सत्र में टीम के साथ होंगे। लाहौर में टीम को शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications