तटस्थ स्थान पर द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए तैयार है भारत : बट्ट
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने बट्ट के हवाले से लिखा है कि इस श्रृंखला के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी अपनी सहमति जता दी है। आईसीसी की सहमति के बाद इस श्रृंखला को फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) में स्थान मिल जाएगा।
पीसीबी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि आईसीसी इस श्रृंखला को एफटीपी में सिर्फ इसलिए जगह नहीं देना चाहती क्योंकि पिछले साल नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी खेल रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
बट्ट ने कहा, "यह बहुत स्वाभाविक है कि दोनों देशों की सरकारें उनके बीच होने वाली किसी भी श्रंखला के बारे में अंतिम फैसला करेंगी लेकिन हमारा काम भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों को फिर से शुरू करना है और हम इसी दिशा में प्रयासरत हैं।"
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला 2007-08 में भारत में खेली गई थी। इस श्रृंखला के अंतर्गत टेस्ट तथा एकदिवसीय मैच खेले गए थे। भारतीय टीम ने 2005-06 में पाकिस्तान दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच तटस्थ स्थान पर अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications