शीर्ष स्थान हासिल करना चाहता है भारत : कस्र्टन
बुधवार को श्रीलंका रवाना होने से पहले कस्र्टन ने पत्रकारों से कहा कि नंबर-एक की कुर्सी के साथ-साथ भारत की निगाह 2011 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने पर है।
कर्स्टन ने कहा, "हमने अगले आठ महीनों के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। इनमें से एक है विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टीम बनना और दूसरा 2011 विश्व कप के लिए तैयारी करना। हम चाहते हैं कि विश्व कप के मद्देनजर युवाओं को अधिक से अधिक मौका मिले।"
कॉम्पैक कप मैचों को लेकर कस्र्टन ने कहा कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें काफी अच्छी हैं, लिहाजा भारतीय खिलाड़ी इनसे सावधान रहेंगे।
भारत की निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों के सामूहिक 'चिकित्सा अवकाश' पर चले जाने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को एयर इंडिया के विशेष विमान से कोलंबो रवाना हुई। विमान चेन्नई से बंगलुरू के रास्ते कोलंबो के लिए रवाना हुआ।
कॉम्पैक कप के अंतर्गत भारतीय टीम को अपना पहला मैच शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितंबर को खेला जाना है। मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 97 रनों से हराकर जीत के साथ अपना खाता खोला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications