बेअसर हो चुकी है आस्ट्रेलिया की आक्रमण पंक्ति : हरभजन
एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों आस्ट्रेलिया की हार पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए हरभजन ने सबसे पहले मीडियाकर्मियों को जीत की बधाई दी और साथ ही कहा कि विश्व क्रिकेट में आस्ट्रेलिया का वर्चस्व खत्म हो चुका है।
हरभजन ने कहा, "यह जीत आप सबको भी मुबारक हो। आस्ट्रेलिया लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर हावी रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि दूसरी टीमें अब उसे कड़ी टक्कर देने लगी हैं। इंग्लैंड की टीम वाकई बहुत बढ़िया खेली और इस लिहाज से वह जीत की हकदार है।"
हरभजन ने कहा कि ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वार्न जैसे महान गेंदबाजों की विदाई के साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम का पतन शुरू हो गया था।
भज्जी ने कहा, "आस्ट्रेलिया के पास आज भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन इस टीम को मैक्ग्रा और वार्न की कमी खल रही है। टेस्ट मैचों में किसी टीम के लिए 20 विकेट लेना जरूरी होता है लेकिन आज की आस्ट्रेलियाई टीम में यह क्षमता नहीं रह गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications