BCCI को लगा बड़ा झटका, दिल्ली में नहीं होंगे IPL 2020 के मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी है लेकिन दुनिया भर में तेजी से कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस के चलते इसके आयोजन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने आईपीएल 2020 के आयोजन को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में होने वाले सभी मैचों पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद बीसीसीआई की परेशानियां बढ़ गई हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: वीजा पाबंदियों के बावजूद आईपीएल में शामिल हो सकते हैं विदेशी खिलाड़ी, जानें कैसे
बीसीसीआई 14 मार्च को होने वाली बैठक में यह तय करने वाला है कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन तय समय पर कराया जाये या इसे थोड़ा रुककर बाद में आयोजित कराया जाये। इस बीच दिल्ली सरकार के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को तगड़ा झटका लगा है।
और पढ़ें: भारत में क्रिकेट को लगी 'कोरोना' की नजर, अब तक नुकसान झेल चुके हैं यह 5 बड़े टूर्नामेंट

दिल्ली सरकार ने लगाई आईपीएल मैचों के आयोजन पर रोक
दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि दुनिया भर में खौफ का माहौल पैदा करने वाली इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिये दिल्ली में अगले एक महीने तक किसी भी तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 13 के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार इस सीजन का आगाज 29 मार्च को मुंबई में शुरू होगा और इसका दूसरा मैच 30 मार्च को दिल्ली में खेला जाना तय है।

बीसीसीआई कर रही वैकल्पिक जगह की तलाश
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद बीसीसीआई से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने उन वैकल्पिक स्थानों को गिनाया जो मेजबानी कर सकते हैं। दिल्ली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू शहर है।
बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कफी समय से लखनऊ आईपीएल मैचों की मेजबानी करना चाहता है तो ऐसे में दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ को अपना होम बना सकती है।

बीसीसीआई ने टाला आईपीएल का आयोजन
इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की तारीख को टाल दिया है। अब यह टूर्नामेंट 29 मार्च की बजाय 15 अप्रैल से शुरु किया जायेगा। इसको लेकर जल्द ही बीसीसीआई नया शेड्यूल जारी करेगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी दिल्ली की तरह अपने राज्य में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर मनाही कर दी थी। जबकि महाराष्ट्र सरकार ने टिकटों की बिक्री पर मनाही लगा दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
