चैम्पियंस ट्राफी : वेस्टइंडीज के 5 विकेट गिरे (लीड-2)
समाचार लिखे जाने तक डीई बर्नाड 22 और डरेन सैमी 14 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले दोनों गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। प्रवीण कुमार ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सलामी बल्लेबाज एंड्रे फ्लेचर के रूप में पहली सफलता दिलाई। फ्लेचर बिना कोई रन बनाए राहुल द्रविण को कैच थमा बैठे। कुमार ने आठ ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके।
इसके बाद नेहरा ने अपनी गेंद की धार से दो कैरीबियाई बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने किरण पावेल और डेवेन स्मिथ का विकेट झटका। दोनों कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे।
पारी के 11 वें ओवर में कुमार की एक गेंद पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। बल्लेबाज फ्लोयड रेफर ने दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। इसके बाद कप्तान धौनी ने गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस डॉवलिन बोल्ड कर दिया। उस समय टीम का स्कोर 57 था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications