भारत और दक्षिण कोरिया को अज़लान शाह हॉकी कप का साझा विजेता घोषित कर दिया गया है.
ये पांचवी बार है जब भारत अज़लान शाह कप का चैंपियन बना है लेकिन ये पहली बार है जब इस कप का साझा विजेता घोषित हुआ है.
बारिश के कारण फ़ाइनल मैच केवल सात मिनट खेला जा सका जिसमें दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं किया.
भारत ने मिस्र को 7-1 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया था वहीं दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को 4-2 से हराकर अपनी जगह बनाई थी.
इस मुक़ाबले में मलेशिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा वहीं चीन को हराकर पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा.