Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: दूसरे दिन स्टंप तक 97 रनों की बढ़त के साथ भारत ने गंवाए 6 विकेट

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम की लुटाई पूरी तरह से डुबाने की ठान ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजों के मेहनत के दम पर भारत को 7 रनों की बढ़त मिली थी जिसके बाद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप तक 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं।

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी करा दी थी। मैच के दूसरे दिन कीवी पारी 235 रनों पर सिमट गई जिसके चलते भारत को मैच में फिलहाल 7 रनों की बढ़त मिल गई

इस मुकाबले के दूसरे दिन का पहला सत्र भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा है जिन्होंने न्यूजीलैंड के 5 शीर्ष विकेट जल्दी से लेकर टीम इंडिया को बड़ी राहत देने का काम किया है।

भारत के लिए एक जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी एक बार फिर से शानदार साबित होती दिखाई दे रही है। लंच से पहले तक एक विकेट लेने वाले बुमराह ने दूसरे सत्र की शुरुआत में ही दो विकेट लेकर कीवियो को पहली बार मैच में बैकफुट पर ला दिया है। बुमराह अब तक 3 और शमी 2 विकेट ले चुके हैं।

इस मैच में भारत की पहली पारी 242 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने लंच 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। इसके बाद 2 और विकेट गिर गए हैं ये सभी विकेट भारत को आज ही के दिन मिले हैं।

इससे पहले कीवियों ने पहले दिन की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की शुरुआत टॉम लॉथम और टॉम ब्लेंडेल की जोड़ी ने बढ़िया दी थी जिन्होंने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े थे। ब्लैंडेल (30) के आउट होते ही विकेट के गिरने का सिलसिला हुआ जब कप्तान केन विलियमसन को केवल 3 रन के स्कोर पर बुमराह ने चलता कर दिया।

उसके बाद रॉस टेलर आउट हुए जिन्होंने 15 रनों की पारी खेली। टॉम लॉथम ने इसी बीच अपना पचासा पूरा किया लेकिन वे उसके बाद शमी के शिकार बने। लॉथम ने 52 रन बनाए, उनके बाद हेनरी निकोलस को जडेजा ने अपनी फिरकी में उलझाया।

लंच के बाद बुमराह ने तीन गेंदों के भीतर 2 विकेट लेकर कीवियो की कमर तोड़ने का काम किया। उन्होंने वाटलिंग और साउदी को खाता भी नहीं खोलने नहीं दिया।

Story first published: Sunday, March 1, 2020, 11:40 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+