Women's T20 WC: भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका की वजह से बाहर हुई इंग्लैंड, हार के बाद ICC पर बरसी कप्तान
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टीम सेमीफाइनल में बिना एक गेंद खेले खिताबी मुकाबले में जा पहुंची है। लीग मैचों में अपने चारों मैच जीतने वाली भारतीय टीम अब इस मुकाबले के फाइनल में पहुंच गई है। दरअसल सेमीफाइनल मैच के लिये आईसीसी ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा था, यहां तक कि जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिये मांग भी की तो आईसीसी ने इंकार कर दिया और रिजर्व डे रखने से मना कर दिया।
और पढ़ें: जब सेलेक्टर्स के चयन में हुआ धोनी के भविष्य पर सवाल, पूछा- क्या टी20 विश्व कप में मिलेगी जगह
भारतीय टीम पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही तो वहीं पिछले विश्व कप में भारत को हरा कर फाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड टीम के लिये बिना मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हो जाना दिल तोड़ने वाला रहा। आईसीसी की ओर से रिजर्व डे न रखने के चलते सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीम इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट इससे काफी निराश हैं।
और पढ़ें: IPl 2020: पीयूष चावला का शॉट देख हैरान रह गये धोनी-रैना, ऐसा खेला कि मुंह खुला रहा गया

भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका की वजह से हुए बाहर
बारिश के चलते सेमीफाइनल से बाहर हो जाने के बाद कप्तान हीथर नाइट ने निराशा के साथ कहा कि हमारी टीम ने काफी मेहनत की लेकिन वह अपने विश्व कप अभियान का अंत इस तरह से नहीं चाहती थी।
मैच के बाद नाइट ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'आईसीसी का इतने बड़े मुकाबले के लिये रिजर्व डे न रखना काफी निराशाजनक है। हम इस तरह से विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे। रिजर्व डे नहीं हैं इसका मतलब दूसरा मौका नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार का हमें खामियाजा उठाना पड़ा।'

आईसीसी को आनी चाहिये शर्म
इससे पहले इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा था कि अगर बारिश होती है और रिजर्व डे न होने की वजह से सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो आईसीसी के लिये यह शर्म की बात होगी।
बीबीसी ने नाइट के हवाले से लिखा, 'अगर दोनों सेमीफाइनल नहीं हो पाते हैं तो यह टूर्नामेंट के लिए बुरी खबर होगी। इस तरह की स्थिति में रिजर्व डे काफी उपयोगी होते और यह टूर्नामेंट के लिए शर्म की बात है।'

आईसीसी को बदलना चाहिये नियम
गौरतलब है कि आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच भी खेला जाना है। अगर यही हाल रहा तो बारिश के चलते दूसरा सेमीफाइनल भी रद्द हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो फाइनल मैच में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर थी।
इस नियम को लेकर कप्तान हीथर नाइट का मानना है कि इसे बदला जाना चाहिये। जिस तरह से 50 ओवर विश्व कप में सेमीफाइनल के लिये रिजर्व डे रखने का प्रावधान है ठीक वैसे ही टी20 विश्व कप के लिये भी होना चाहिये।
उन्होंने कहा, 'हमने सुबह ही देखा, नियम पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए भी यही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह काफी शर्म की बात होगी और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि इसे बदलने का दबाव भी होगा।'

विश्व कप में हमने अपना लक्ष्य पूरा किया
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अंतिम पलों में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने की बात अपील की थी जिसे खारिज कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना था, जो हमने हासिल कर लिया था। यह लगभग पूरी तरह से इंग्लैंड जैसी स्थिति है, मौसम की बात करना और टूर्नामेंट से बाहर हो जाना। नाइट ने हंसते हुए कहा कि हमें सीख यह मिली कि हमें पहला मैच जीतना होगा। यह ट्रेंड सा बन गया कि हम टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे से नहीं कर पाते, और इसी का खामियाजा हमें उठाना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
