उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया के कप्तान व्हाइट खुद भी ट्वेंटी-20 क्रिकेट में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बनने के दावेदार हैं। विक्टोरिया के कोच ग्रेग शिपर्ड ने कप्तान बनने के लिए व्हाइट का नाम आगे बढ़ाया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक व्हाइट अपनी दावेदारी को भी सही मानते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि घरेलू क्रिकेट में मैंने अच्छी तरह से कप्तानी की है। ऐसे में मेरा दावा उचित है। परंतु क्लार्क को ही ट्वेंटी-20 का कप्तान बनाया जाए।"
गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिंग पहले ही ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में अगले महीने फटाफट क्रिकेट के लिए टीम का नया कप्तान चुना जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।