Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SL vs WI: 500वां मैच खेलकर कीरोन पोलार्ड ने रचा टी20 क्रिकेट में नया इतिहास

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज और टी20 क्रिकेट इस समय एक दूसरे के पर्याय माने जा सकते हैं। क्रिकेट के इस फार्मेट में विंडीज की ताकत को दुनिया में कोई भी नजरअंदाज करने जैसी घातक भूल नहीं कर सकता है। हाल में ही विंडीज बोर्ड ने टीम के सीमित ओवरों के प्रारूप की कमान दमदार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को दी है।

पोलार्ड की कमान में विंडीज टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां उन्होंने श्रीलंका को 25 रन से हराकर दो मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

500 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

500 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

इसके साथ की विंडीज कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में नया चैप्टर खोल दिया है। पोलार्ड 500 टी 20 क्रिकेट के इतिहास में 500 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी सूची में पोलार्ड के हमवतन ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने अब तक 453 मैचों में हिस्सा लिया है। क्रिस गेल ने शानदार सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है, क्योंकि उन्होंने 404 टी 20 मैचों में भाग लिया है।

'तो अपने लिए एक सिक्योरिटी गार्ड बुला लो': पूर्व चीफ सेलेक्टर ने लगाई रहाणे को लताड़

रनों के मामले में भी दर्ज हुई उपलब्धि-

इतना ही नहीं, पोलॉर्ड गेल के बाद ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में तूफानी पारी खेलते हुए 15 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

पोलार्ड के अलावा सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 51 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसके चलते विंडीज ने 20 ओवरों में 196 रनों का स्कोर खड़ा किया।

पोलार्ड के रिकॉर्ड मैच में ओशेन थॉमस का तूफान-

पोलार्ड के रिकॉर्ड मैच में ओशेन थॉमस का तूफान-

जवाब में, कुसल परेरा ने अपना 12वां टी 20 I अर्धशतक लगाया लेकिन ओशेन थॉमस ने पावरप्ले के ओवरों में पांच विकेट लेकर मेहमान टीम को शानदार जीत की ओर अग्रसर कर दिया।

थॉमस ने केवल 3 ओवर गेंदबाज करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट लिए। थॉमस का यह प्रदर्शन किसी भी कैरिबाई गेंदबाज का टी20 में किया अब तक का तीसरा सर्वश्रेष्ठ है। जबकि श्रीलंका के पल्लेकल मैदान पर भी यह तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है। यहां बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा रॉवमन पॉवेल को भी 2 विकेट मिले। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 44 रन बनाए।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 8:42 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+