विजय जुलूस नहीं निकालेगी इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड टीम ने 2005 में एशेज श्रृंखला जीतने के बाद डबल-डेकर बस की छत पर सवार होकर लंदन में भव्य विजय जुलूस निकाला था लेकिन इस साल ईसीबी का ऐसा कोई आयोजन कराने का कार्यक्रम नहीं है।
इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 197 रनों से हराकर एशेज श्रृंखला पर 2-1 से कब्जा किया। इंग्लैंड ने चार साल बाद एशेज श्रृंखला पर कब्जा किया है। 2005 में इंग्लैंड ने इसी अंतर से श्रृंखला जीती थी।
मौरिस ने 'स्काई न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "इस साल हम विजय जुलूस नहीं निकालेंगे। हमारी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। हम जानते हैं कि हमारे आगे कई चुनौतियां हैं और फिलहाल हम उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हम इस जीत से खुश हैं लेकिन इसे लेकर जोरदार जश्न मनाने का हमारा कोई इरादा नहीं है।"
मौरिस ने बताया कि फिलहाल इंग्लैंड टीम की प्राथमिकता विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है और टीम का प्रत्येक सदस्य इसे लेकर मेहनत करना चाहता है। जिस दिन टीम अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, उस दिन जोरदार जश्न मनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications