जब सेलेक्टर्स के चयन में हुआ धोनी के भविष्य पर सवाल, पूछा- क्या टी20 विश्व कप में मिलेगी जगह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आखिरकार पिछले 2 महीने से खाली पड़े भारतीय चयनकर्ता के पदों पर बुधवार को नियुक्ति कर दी और मुख्य चयनकर्ता के रूप में सुनील जोशी को नियुक्त किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को खाली पड़े चयनकर्ता पदों के लिये इंटरव्यू का आयोजन किया था जिसमें सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। भारतीय टीम के चयनकर्ता पद के लिये लगभग 40 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें से सीएसी ने मंगलवार को नामों की छंटनी की और बुधवार को इंटरव्यू के लिये सुनील जोशी और हरविंदर सिंह समेत लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद, राजेश चौहान को बुलाया गया।
और पढ़ें: IPl 2020: पीयूष चावला का शॉट देख हैरान रह गये धोनी-रैना, ऐसा खेला कि मुंह खुला रहा गया
इंटरव्यू के दौरान मदन लाल की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने सेलेक्टर्स के चयन के लिये मुख्य सवाल के रूप में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर पूछा जिसका जवाब देने वाले को बाद में पद के लिये चुना गया।
और पढ़ें: T20: 39 गेंद में 105 रन ठोंकने के बाद जानें क्या बोले हार्दिक पांड्या, गेंदबाजी में भी झटके 5 विकेट

चयन के लिये मुख्य सवाल रहा एमएस धोनी का भविष्य
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इंटरव्यू के दौरान सभी उम्मीदवारों से एमएस धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया ताकि इस मुद्दे पर चयनकर्ता के दृष्टिकोण को समझा जा सके। गौरतलब है कि एमएस धोनी पिछले साल जुलाई में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वह 29 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
सीएसी ने इंटरव्यू के दौरान सभी उम्मीदवारों से सवाल पूछते हुए कहा,'भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में आपकी क्या राय है?'

बीसीसीआई चाहता है धोनी पर चयनकर्ताओं का रुख हो साफ
इस मुद्द पर बात करते हुए बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि धोनी का मामला काफी संवेदनशील और पेचीदा है जिस कारण इंटरव्यू में इस सवाल को पूछने की जरूरत पड़ी। इस सवाल से यह भी साफ पता चलता है कि बीसीसीआई चाहता है कि धोनी के अंतर्राष्ट्रीय भविष्य के मामले में चयन समिति का रुख साफ और स्पष्ट हो।
उन्होंने कहा, 'हां, सीएसी ने सभी से धोनी के भविष्य को लेकर एक ही प्रश्न पूछा। साथ यह भी पूछा कि क्या वह इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के लिए चुनेंगे।'

पूर्व स्पिनर सुनील जोशी बने नये चीफ सेलेक्टर
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी को क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय चयन समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि हरविंदर सिंह को मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। सुनील जोशी ने एमएसके प्रसाद की जगह ली है तो हरविंदर सिंह ने गगन खोड़ा की, वहीं चयन समिति में पहले से शामिल 3 चयनकर्ता जतिन परांजपे (पश्चिम), शरणदीप सिंह (उत्तर) और देवांग गांधी (पूर्व) का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा।
वहीं चयन के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'सीएसी ने राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष के रूप में पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के नाम की सिफारिश की है। सीएसी एक साल के बाद उनके काम की समीक्षा करेगा और बीसीसीआई को सुझाव देगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
