Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Womens's T20 World Cup : अगर फाइनल मैच भी हुआ रद्द तो फिर क्या होगा, किसे मिलेगी ट्राॅफी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी धाक जमा दी है। हरमनप्रीत काैर की कप्तानी में टीम ने वो करिश्मा कर डाला जो अभी तक देखने को नहीं मिला था। टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है। वो भी बिना सेमीफाइनल खेले। दरअसल, मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारत को इंग्लैंड के साथ भिड़ना था, लेकिन अंक तालिका में टाॅप स्थान बरकरार रखने के कारण भारतीय टीम को फाइनल का टिकट मिल गया। इससे पहले टी20 विश्व कप के 6 टूर्नामेंट हो चुके हैं, लेकिन भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंचा था। अब फाइनल मैच 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में लगातार बारिशें हो रही हैं उसे देख यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि फाइनल भी हो पाएगा या नहीं। तो आइए जानते हैं कि अगर मैच रद्द होता है तो क्या होगा और फिर किसे मिलेगी ट्राॅफी।

8 तारीख हुई बारिश तो फिर...

8 तारीख हुई बारिश तो फिर...

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की थी कि सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व-डे रखा जाए लेकिन आईसीसी ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। अब 8 तारीख को होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व-डे रखा हुआ है। यानी कि फाइनल मुकाबला फिर 9 तारीख को करवाया जाएगा। ऐसे में दर्शकों को फाइनल मैच पूरा होने की उम्मीद है। मेलर्बन में वीरवार को हल्की बारिश हुई थी और रविवार को आसमान खुला रहने का अनुमान है।

अगर दोनों दिन रही बारिश फिर किसे मिलेगी ट्राॅफी?

अगर दोनों दिन रही बारिश फिर किसे मिलेगी ट्राॅफी?

अब दर्शकों के मन में एक सवाल और होगा कि अगर सोमवार को भी बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है तो फिर आईसीसी का नियम क्या कहेगा। तो ऐसे में फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। गाैर हो कि 2002 में पुरूष भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का फाइनल खेलना था लेकिन बारिश के कारण दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। कोलंबो में हुए तब इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227/7 बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 8.4 ओवरों में एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई और उस दिन मैच नहीं हो पाया। फिर मैच को रिजर्व डे में डाला गया, लेकिन उस दिन भी बारिश के चलते मैच नहीं हो पाया, जिसके बाद भारत-श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

भारत ऐसे पहुंचा फाइनल में

भारत ऐसे पहुंचा फाइनल में

-पहले मुकाबले में चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया।

- दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से चटाई धूल

- तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीता भारत।

- श्रीलंका को चौथे मैच में सात विकेट से हराया।

- इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल बारिश के चलते रद्द।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 11:45 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+