Women's T20 World Cup : फाइनल से पहले PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को दिया ये जवाब
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ने जा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास पांचवीं बार चैंपियन बनने का माैका है लेकिन भारत पहली बार खिताब जीतने के करीब है। भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नांमेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है। करोड़ों भारतवासियों को उम्मीद है कि टीम खिताब जीतकर इतिहास रचे। इस मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए दोनों देशों की टीमें तैयार हैं। वहीं मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंधी स्काट मौरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट टैग करते हुए संदेश दिया जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी अपनी बात रखते हुए बताया कि काैन सी टीम चैंपियन बने।

माैरिसन ने किया ये ट्वीट
मौरिसन ने पीएम मोदी को ट्वीट टैग करते हुए लिखा, ‘‘मोदी, मेलबर्न में कल महिला टी20 विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला होगा। एमसीजी में बड़ी सख्ंया में दर्शकों के बीच दो शानदार टीमें होगी। यह एक बड़ा मौका और शानदार मैच होने जा रहा है। हर तरफ आस्ट्रेलिया का जलवा होगा।'' जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर खेल दिखाने वाली ही टीम ये खिताब जीते।

मोदी ने दिया रिप्लाई
पीएम मोदी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘‘मौरिसन, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। भारतीय महिला टीम और आस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई।'' मोदी ने आगे लिखा, ‘‘अच्छा खेलने वाली टीम जीते। नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा।''

भारत का पलड़ा भारी
माैजूदा प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है। इस टूर्नामेंट में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ है जो 21 फरवरी को हुआ था, जिसमें भारत ने जीत हासिल कर शानदार आगाज किया था। इस मैच में भारत ने कंगारूओं के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा था। इसमें दीप्ति शर्मा (49) और शैफाली वर्मा (26) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने लड़खड़ा गई और भारत ने 17 रन रहते मैच अपने नाम किया। साथ ही भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications