डेविस कप सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे नडाल
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक नडाल ने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत को देखते हुए आराम करने का फैसला किया है। उनके स्थान पर जुआन कार्लोस फरेरो को टीम में शामिल किया गया है।
नडाल को न्यूयार्क में जारी अमेरिकी ओपन के दौरान चोट लगी थी। स्पेन की डेविस कप टीम के गैरखिलाड़ी कप्तान अल्बर्ट कोस्टा ने कहा है कि इस चोट के बावजूद नडाल अमेरिकी ओपन में खेलना जारी रखे हुए हैं लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।
नडाल का हटना मौजूदा चैंपियन स्पेन के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि उसके एक अन्य बड़े स्टार फर्नाडो वर्दास्को भी शुक्रवार से शुरू हो रहे इन मुकाबलों में हिस्सा नहीं रहे रहे हैं।
नडाल और वर्दास्को की गैरमौजूदगी में स्पेन को लगातार दूसरी और कुल सातवीं बार फाइनल में पहुंचाने का दारोमदार मुख्य रूप से टॉमी रोब्रेडो और फेलिसियानो लोपेज के कंधों पर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications